पहापौर पद का पहला नामांकन किन्नर समाज से शमशेर खान ने अपना पर्चा दाखिल किया
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध, आदमपुर, वरुणापार, भेलूपुर, कोतवाली जोन में नामांकन फार्म लेने और नोड्यूज के लिए भीड़ रही। नामांकन की आखिरी तारीख 17 अप्रैल है। बताया जा रहा है कि रविवार और सोमवार को नामांकन का दबाव ज्यादा रहेगा। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को होगी। नाम वापसी 20 अप्रैल और चुनाव चिह्न 21 अप्रैल को आवंटित किए जाएंगे। वाराणसी में पहले चरण के दौरान चार मई को वोट डाले जाएंगे। 13 मई को मतगणना होगी।
हरीश मिश्रा भी बने प्रत्याशी
अपना दल कमेरावादी ने हरीश मिश्रा को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के निर्देश पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।