सिगरा स्थित अनिल श्रीवास्तव के आवास पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि आज हम जिस दौर में रह रहे हैं, ऐसा दौर इतिहास में हमने कभी नहीं देखा। हम निकाय चुनाव में अपने सुस्पष्ट एजेंडे के साथ जनता के बीच जाएंगे और जनता का आशीर्वाद मांगेगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 16 अप्रैल को कांग्रेस के मेयर पद प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन जुलूस नदेसर स्थित मिंट हाउस के पास स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल से निकलेगा।