फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: वाराणसी में सीएम योगी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी जीत का मंत्र, बताया ये नारा

Sun, 23 Apr 2023 09:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर वाराणसी पहुंचे। मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वाराणसी की प्रचंड जीत का सिलसिला निकाय चुनाव में जारी रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया। वाराणसी के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास प्रदेश के विकास और कानून व्यवस्था का आधार है। निकाय चुनाव में भाजपा इसी मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेयर और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के साथ ही स्पष्ट बहुमत वाले बोर्ड के लिए प्रत्येक वार्ड में पूरी ताकत से लगना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने देश और प्रदेश के विकास में नए कीर्तिमान गढ़े हैं। इसी ताकत के साथ निकायों के ट्रिपल इंजन को जोड़ना है। ट्रिपल इंजन सरकार पर जनसंवाद कर बेहतर माहौल बनाएं।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार बिना भेदभाव के विकास और जनकल्याण के कामों को जनता के बीच मुद्दा बनाएं। बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते सुरक्षा का माहौल है और इससे प्रदेश में निवेश के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़े: CM Yogi ने काशी विश्वनाथ-बाबा कालभैरव से मांगा निकाय चुनाव में जीत का आशीर्वाद, देखें तस्वीरें

हर मतदाता तक पहुंचें कार्यकर्ता

काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी टोली बनाई जाए कि कार्यकर्ता हर मतदाता तक पहुंचें और उसे मतदान के लिए प्रेरित करें। तापमान बढ़ने के बावजूद हर मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की रणनीति पर काम करना होगा। प्रचार के दौरान भी इस बात का ध्यान रखें और सुबह शाम डोर-टू-डोर संपर्क करें।

इसके साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, व्यापारी, उद्यमी आदि के साथ बैठक कर उन्हें विकास के जरिये आए बदलाव का संदेश दें। सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी ब्रांड अंबेसडर के रूप में जनता के बीच सक्रिय करें। उनके जरिये यह संदेश दिया जाए कि किस तरह सरकार की योजना से उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों से अब तक की तैयारियों की भी जानकारी ली।

बनारस के विकास के लिए जारी होगा संकल्प पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के विकास के लिए भाजपा निकाय चुनाव में भी संकल्प पत्र जारी करेगी। इसमें वाराणसी की गलियों से लेकर शहर की हर जरूरतों को पूरा करने का संकल्प परिलक्षित होगा। हम अपने संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे सीएम

सतुआ बाबा आश्रम में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
 सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्री सतुआ बाबा आश्रम के महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज की माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। संतोष दास की माता का आठ अप्रैल को निधन हो गया था। 20 अप्रैल को ललितपुर आवास पर उनका त्रयोदशाह संपन्न हुआ था। रविवार को मणिकर्णिका घाट पर भंडारा व पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें