फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Monsoon Update: वाराणसी की बजाय बक्सर होते हुए बलिया पहुंचा मानसून, 26 किमी प्रति घंटे की गति से बही नम हवा

Fri, 20 Jun 2025 05:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Weather News: वाराणसी के माैसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी में इजाफा हुआ है। तीखी धूप और उमस के कारण लोग बेहाल दिखे। वहीं, माैसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
यूपी में मानसून ने दी दस्तक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather: मानसून बनारस के 100 किलोमीटर इलाके के रेंज में है। बुधवार को सोनभद्र से वाराणसी में दाखिल होने के बजाय बिहार के कैमूर और बक्सर होते हुए बलिया में दस्तक दे चुका है। इसके चलते काशी में गर्मी से थोड़ी राहत रही।

विज्ञापन


गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे घटकर 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री ऊपर 28.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

78 फीसदी नमी के साथ पुरवा हवा 26 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। इस वजह से हवा बहने के बावजूद उमस जैसा महसूस हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र ने बनारस में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है और अच्छी खासी बरसात हो सकती है। आईएमडी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मानसून के बादल बुधवार शाम से बनारस के 100 किलोमीटर के रेंज में ही मंडरा रहे हैं, लेकिन गुरुवार तक काशी में दस्तक नहीं दे सके हैं।

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया मानसून बंगाल और बिहार से आगे बढ़ रहा है। आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी में जोरदार बारिश संग बादल गर्जना और बिजली चमकेगी। 

सिर्फ दो से तीन दिन में ही ये मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा। इन दिनों तापमान में 2-4 डिग्री की क्रमिक गिरावट आ सकती है। वहीं ये बादल काफी नमी लेकर यहां आ रहे हैं। इससे अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें