फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में स्वतंत्र देव सिंह: योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी , बोले- 2024 तक बुंदेलखंड से काशी तक नलों से मिलेगा शुद्ध जल

Sun, 24 Apr 2022 02:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार सुबह वाराणसी पहुंचे। मंदिरों में मत्था टेकने के बाद विभागीय अधिकारियों संग बैठक की। पार्टी की जिला इकाई के प्रशिक्षण वर्ग को भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में बोलते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को वाराणसी में विभागीय कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से काशी तक गरीब व्यक्ति के घरों में नलों से शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन


स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्वांचल के जिन-जिन क्षेत्रों एवं नदियों में बाढ़ आता है उनकी परियोजनाएं स्वीकृत होकर उन पर कार्य शुरू हो गए हैं। उन्हें युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर 15 जून तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिन परियोजनाओं पर पूर्व से कार्य हो रहे हैं उन्हें भी मई तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराएं।

सभी नलकूप हर हालत में चालू होना चाहिए
उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आकांक्षाओं के अनुरूप 2024 तक बुंदेलखंड से काशी तक गांव से लेकर समाज के अंतिम पंक्ति के गरीब व्यक्ति के घरों में नलों से शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी नलकूप हर हालत में चालू होना चाहिए।
विज्ञापन




विपक्ष से जुड़े सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें सदन के अंदर और बाहर सरकार के साथ मिलकर गरीबों की मदद करनी चाहिए। विपक्ष को यदि लगता है कि कुछ और बेहतर सुझाव देने की जरूरत है तो वह नि:संकोच दें।  वाराणसी में पार्टी की जिला इकाई के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करने के बाद स्वतंत्र देव सिंह रवाना हो जाएंगे। 

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी मंडल के जनपदों में जो भी खराब नलकूप हो, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। उन्होंने नहरों की सफाई कार्य युद्धस्तर पर अभियान चलाकर प्राथमिकता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। कहा कि नहरों के टेल तक पानी पहुंचना चाहिए। जिससे किसानों के हर खेत तक पानी पहुंच सके।

इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। गर्मी में पेयजल की समस्या कत्तई नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी व्यवस्था सुनिश्चित करें और जहां कहीं भी कोई समस्या हो तो उसका स्थायी समाधान कराएं। बैठक में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय सहित सिंचाई विभाग के मंडलीय एवं जनपद स्तरीय अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दरबार में टेका मत्था

काल भैरव मंदिर में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।
इससे पहले  स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार सुबह काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद उन्होंने समीक्षा बैठक कर विभागीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। अधिकारियों संग बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह  केजे इंटनेशनल में भाजपा जिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें