उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान वहां रह रहे देश के लोगों को सुरक्षित अपने देश में लाने का जिक्र किया। कहा कि उस समय भी लोगों को सुरक्षित देश में लाया गया। वर्तमान समय में इस्त्राइल एवं फलस्तीन युद्ध के दौरान भी उन देशों में रह रहे भारतीयों को सुरक्षित लाने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज हैं। गुंडे व आतंक फैलाने वाले लोग जेल में है। पहाड़ी क्षेत्रों में कुओं के निर्माण से सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में किसानों के लिए अच्छे कार्य हो रहे हैं।
जल शक्ति मंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों से कहा कि रबी फसल के दौरान किसानों को नहरों के टेल तक पानी पहुंचाएं। युद्धस्तर पर अभियान चलाकर नहरों की सफाई कराएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रबी फसल का लक्ष्य है। पिछले फसल के दौरान सूखा की स्थिति रही। वाराणसी में 600 किलोमीटर नहर का संचालन कराकर सीमा तक पानी पहुंचाएं।
यहां कुछ नहर में शारदा सहायक, लखीमपुर से पानी लाकर काशी की सीमा तक नहरों में पानी दिया गया। जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पाइपलाइन परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर कत्तई शिथिलता न बरती जाए।