फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक जीत की रस्साकशी: काशी की गलियों में 48 घंटे में दो सीएम, तीन केंद्रीय और छह राज्य मंत्री; मांगे वोट

Mon, 27 May 2024 10:23 AM IST
शाहरुख खान राहुल दुबे, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी की गलियों में 48 घंटे में दो सीएम ने जनसभाएं कीं, तीन केंद्रीय और छह राज्य मंत्रियों ने वोट मांगे। अगले तीन दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित 20 से अधिक मंत्रियों के दौरे होंगे। 
विज्ञापन
Up Lok Sabha Elections 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत काशी में लगा दी है। काशी की गली-गली में केंद्र और प्रदेश सरकारों के मंत्री वोट मांग रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


पिछले 48 घंटे में दो मुख्यमंत्री, एक डिप्टी सीएम, तीन केंद्रीय मंत्री व यूपी सरकार के छह मंत्री काशी की गलियों में उतरकर प्रचार कर चुके हैं। अगले तीन दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित 20 से अधिक मंत्रियों के दौरे होंगे। करीब 300 अधिक भाजपा पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारियों की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में ड्यूटी लगी है।

नामांकन में आए थे 16 दलों के अध्यक्ष
14 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा तीन अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और 16 राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य राजनेता शामिल हुए थे। इसके बाद से लगातार काशी में केंद्रीय और राज्यमंत्रियों के कार्यक्रम लग रहे हैं। 
विज्ञापन


पीएम के नामांकन के बाद गृहमंत्री अमित शाह के तीन कार्यक्रम हो चुके हैं। जेपी नड्डा पिछले पंद्रह दिनों में दो बार बनारस आ चुके हैं। 

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत नौ मंत्री प्रचार में जुटे
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का कार्यक्रम भी रविवार को लगा। शिक्षा के साथ सशक्तीकरण, बेहतर कल के लिए शिक्षण विषय पर एक विद्यालय में कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सरकार के काम गिनाएं और लोगों के सवालों के जवाब भी दिए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को संत रविदास शिक्षा एवं विकास संस्थान द्वारा आयोजित युवा उद्यमी वार्ता में भाग लेंगे। शाम को दुर्गाकुंड स्थित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने रविवार को डोर टू डोर जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

इसके अलावा यूपी सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु और जितिन प्रसाद भी गली-गली पंफलेट चस्पा कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी रविवार को दो जनसभाओं को संबोधित किया।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें