फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी में 0.14 फीसदी मतदान बढ़ा... सेवापुरी में महिलाएं अव्वल, इस बार 56.49% वोटिंग, 2019 में 58.05 प्रतिशत

Mon, 03 Jun 2024 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी लोकसभा सीट पर 0.14 प्रतिशत मतदान बढ़ा है। शनिवार को जारी आंकड़ों के बाद रविवार को चुनाव आयोग ने आंकड़े जारी किए। सेवापुरी में महिलाएं अव्वल रहीं।
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी संसदीय क्षेत्र के मतदान से संबंधित संशोधित आंकड़े रविवार की देर रात जारी किए गए। इसके मुताबिक, मतदान में 0.14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग ने शनिवार को बताया था कि 56.35 फीसदी मतदान हुआ था। यह आंकड़ा अब 56.49 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन


2019 में 58.05 फीसदी मतदान हुआ था। 2014 में 58.61 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की है। यहां 61.37 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया, जबकि 60.94 फीसदी पुरुषों ने वोट डाले हैं। 

बाकी सभी विधानसभाओं में महिलाओं का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 60.59 फीसदी पुरुष तो 56.84 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया है। इसी तरह उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 57.72 प्रतिशत पुरुष तो 51.14 फीसदी महिलाओं ने वोटिंग की। 
विज्ञापन


दक्षिण विधानसभा में 61.57 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया तो महिलाएं 53.15 फीसदी ही पहुंचीं। कैंट में 54.31 और 48.54 फीसदी महिलाएं ही निकलीं।

पिंडरा में महिलाएं अव्वल 
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 54.51 फीसदी पुरुष और 58.15 फीसदी महिलाओं ने वोटिंग की है। कुल मतदान 56.20 फीसदी रहा।

 

अजगरा में भी आधी आबादी आगे
चंदौली लोकसभा क्षेत्र की अजगरा विधानसभा क्षेत्र में 65.14 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया तो 65.57 फीसदी महिलाएं मतदान करने पहुंचीं और पुरुषों के मुकाबले आगे रहीं।
 
विज्ञापन

यहां कुल 65.34 फीसदी मतदान हुआ। वहीं शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में 65.49 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया तो यहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत कुल 61.81 फीसदी रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 63.80 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें