कुछ इसी तरह का वाक्या तब देखने को मिला जब सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की पुत्री नुसरत सपा महिला विंग के साथ पिता के पक्ष में महिलाओं से मिल वोट देने की अपील करती दिखाई पड़ी। जबकि मंदिरों में मत्था टेक और कीर्तन करते दिखाई दी।
सातवें चरण में गाजीपुर सीट पर एक जून को मतदान होगा। इसके लिए सात मई से 14 मई तक नामांकन होगा। 2936 बूथों पर 20 लाख से अधिक मतदाताओं को वोट करने का मौका मिलेगा। इस सीट सपा ने अफजाल अंसारी, भाजपा ने पारस नाथ राय तो बसपा ने डा. उमेश सिंह को मैदान में उतारा है।