फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जलवा बिखेरेंगे काशी के पारंपरिक उत्पाद, 50 ने कराया पंजीकरण

Sun, 17 Aug 2025 01:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: उद्योग विभाग में 50 उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में महिला उद्यमियों के लिए खास स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के 50 उद्यमियों ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए पंजीकरण कराया है। नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक काशी की प्राचीन, पारंपरिक हस्तशिल्प व आधुनिक उत्पाद का जलवा नजर आने वाला है। 30 हस्तशिल्प ओडीओपी, 10 एमएसएमई और 10 निर्यातकों ने पंजीकरण कराया है। 

विज्ञापन


ट्रेड शो में विश्व भर के खरीदार बनारस के परंपरागत कारीगरों के हुनर और आधुनिक उत्पाद से रूबरू होंगे। उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के 30 हस्तशिल्प, 10 व्यापारी लकड़ी के खिलौने, गुलाबी मीनाकारी व सिल्क उद्योग से जुड़े हैं। 10 निर्यातक बनारसी सिल्क साड़ी और कालीन उद्योग से हैं। 

इसे भी पढ़ें; जन्माष्टमी 2025: जन्म के ढाई घंटे बाद लड्डू गोपाल ने किए काशीपुराधिपति के दर्शन, जयकारों से गूंजी काशी
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग विभाग में 50 उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में महिला उद्यमियों के लिए खास स्टॉल लगाए जा रहे हैं। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 37 विभिन्न सेक्टरों की व्यापारिक और वाणिज्यिक क्षमताओं का एक ही छत के नीचे प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें