फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं दिग्विजय सिंह

Tue, 26 Jun 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हिंदू आतंकवाद के बयान पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि वो बहुत बड़े नेता है, गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।
विज्ञापन


वह देख रहे है कि आने वाले चुनाव में हिंदुओं के सहारे बिना चुनाव नही जीत पाएंगे क्योंकि भारत में 80 प्रतिशत हिंदू हैं इसलिये आरएसएस का सहारा लेना चाहते है।

इलाहाबाद जाते समय सोमवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है जब कांग्रेस की सरकार थी मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम, सोनिया गांधी ने यह निर्णय लिया कि किसी न किसी तरह हिंदुओं पर दोष दिया जाए कि वह आतंकवादी है।
विज्ञापन


उन्होंने यह खेल रचा जिसका पर्दाफाश अब हुआ है। यह तो एक तरह से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है। राहुल गांधी की बात करे तो उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है जब चुनाव आता है तब उन्हें जनेऊ और मंदिर नजर आने लगता है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली तो संभल नहीं रहा, चले हैं बनारस संभालने

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

गठबंधन के सवाल पर कहा कि चाहे कुछ हो राष्ट्रीय दल तो कांग्रेस ही है। आम चुनाव में बिना कांग्रेस के गठबंधन नहीं हो सकता है जो मिलना चाहते है मिल ले हश्र वही होगा।

वाराणसी में आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली में के सवाल पर कहा कि पहले दिल्ली तो संभाल ले दिल्ली तो संभलता नहीं उन लोगो से, बनारस में  कर रहे है रैली।  

आप की रैली में शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा के शामिल होने के सवाल पर कहा कि उन दोनों लोगों को पार्टी ने बहुत कुछ दिया है और पार्टी ने ही उनका कद बनाया है। आज वह इस तरह का काम कर रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें