फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व वाराणसी पहुंचे राज्यपाल, लिया तैयारियों का जायजा

Sun, 25 Mar 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हस्तकला संकुल में राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वाराणसी आगमन से पहले रविवार को राज्यपाल राम नाईक शहर पहुंचे।  डीरेका स्थित गेस्ट हाउस में विश्राम के बाद राज्यपाल बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचे। राज्यपाल ने संकुल में तैयार किए जा रहे मंच को देखा।
विज्ञापन


अधिकारियों से पूछा कि कितने लोग कार्यक्रम में आएंगे। प्रवेश और निकासी की क्या व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही मंच की साजसज्जा, सीढ़ी, बिजली कनेक्शन और पीने के पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाओं पर गंभीरता से ध्यान देने के लिए कहा।

लगभग 20 मिनट तक जायजा लेने के बाद राज्यपाल वापस डीएलडब्ल्यू लौट गए। शाम के समय राज्यपाल अस्सी घाट से नाव से दशाश्वमेध घाट गए और गंगा आरती कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार की सुबह 11:05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। राज्यपाल राम नाईक की पुस्तक चरैवेति चरैवेति के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शाम 5:30 बजे वापस चले जाएंगे।  जिला प्रशासन के पास आए प्रोटोकाल के अनुसार वे कुल 6:25 घंटे शहर में रहेंगे।

राष्ट्रपति 11:35 बजे हेलीकाप्टर से बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल आएंगे। यहां हस्तकला और विभिन्न योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी देखेंगे। इसके बाद कौशल विकास मिशन के 10 युवाओं को प्रमाण पत्र देंगे। एनएचएआई की पांच योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

राष्ट्रपति 1:30 बजे सर्किट हाउस आएंगे। यहां लंच और विश्राम के बाद शाम 4 बजे दोबारा बड़ा लालपुर पहुंचेंगे। इस दौरान पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जनप्रतिनिधियों को संबोधित करने के बाद शाम 5:30 बजे एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे। 

राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फोर्स का ग्रैंड रिहर्सल

डमी फ्लीट का रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फोर्स को उनकी ड्यूटी के बारे में रविवार को मंडलायुक्त कार्यालय में बताया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि महामहिम के सुरक्षा घेरे के निकट आमजन किसी भी सूरत में न आने पाएं। फोर्स का ध्यान वीवीआईपी की बजाय आमजन की गतिविधियों पर हों।

राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फोर्स को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और एडीजी जोन पीवी रामशास्त्री के साथ ही एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने संबोधित किया। बताया कि राष्ट्रपति के बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने और यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक वीवीआईपी ड्यूटी जारी रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर गायब न रहें। ब्रीफिंग के बाद सर्किट हाउस से बाबतपुर एयरपोर्ट और लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल तक डमी फ्लीट का रिहर्सल किया गया। इस दौरान सेना के दो हेलीकॉप्टर ने लालपुर स्टेडियम स्थित हेलीपैड में ट्रायल लैंडिंग भी की। 

आधा घंटे पहले आवागमन पर होगी पाबंदी
आयोजन स्थलों पर राष्ट्रपति और राज्यपाल के रवाना होने से आधा घंटे पहले संबंधित मार्गों पर आमजन का आवागमन रोक दिया जाएगा। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल डीरेका से लहरतारा चौराहा, कैंट, अंधरापुल होते हुए बड़ा लालपुर जाएंगे।

वहीं, राष्ट्रपति बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से बड़ा लालपुर जाएंगे। राष्ट्रपति को सड़क मार्ग से सर्किट हाउस भी जाना है। इस दौरान भी आधा घंटे पहले बड़ा लालपुर से भोजूबीर होते हुए सर्किट हाउस मार्ग पर आधा घंटे पहले आमजन का आवागमन रोक दिया जाएगा।
वीवीआईपी रूट के दोनों तरफ फोर्स तैनात रहेगी और निगहबानी के लिए रूफ टॉप फोर्स भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

बीते लोकसभा चुनाव में काशी के चुनाव प्रभारी रह चुके हैं राष्ट्रपति

Ramnath Kovind - फोटो : फाइल फोटो
 काशी में बतौर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहली बार आ रहे हैं। इसके पहले बीते लोकसभा चुनाव में वे प्रदेश के महामंत्री और काशी प्रांत के चुनाव प्रभारी रहे। उस दौरान वे बतौर चुनाव प्रभारी काशी की गलियों में घूम घूम कर अपनी पार्टी के दिए काम को बखूभी निभाते थे। उनके साथ काम करने वाले कई कार्यकर्ता आज कई पदाधिकारी बन गए हैं। 

राष्ट्रपति बतौर बिहार के राज्यपाल 16 नवंबर 2016 को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य की बेटी की शादी में आए थे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वे काफी सरल स्वभाव के हैं। किसी भी कार्यकर्ता के घर रुक जाते थे। वहीं उनके साथ भोजन करने लगते और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई बार मंत्र देते थे। जिनके बताए रास्तों पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी चलते थे।

राष्ट्रपति के लिए बनारस नया नहीं है। बीते लोकसभा चुनाव में उन्होंने काफी काम किया था। उन्होंने प्रदेश महामंत्री के तौर पर दूसरे जिलों में भी पार्टी के लिए बहुत काम किया था। उनके अनुभव का फायदा पार्टी को मिलता रहा है।

उनके यहां आने से कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। कार्यकर्ता भी राष्ट्रपति का काशी आगमन पर स्वागत करेंगे। जो कार्यकर्ता उनके साथ काम किए हैं उन्हें भी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बुलाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें