फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर अब्दुल हमीद के गांव आएंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

Sat, 05 Aug 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के 52वें शहादत दिवस पर गाजीपुर स्थित उनके पैतृक गांव धामूपुर में दस सितंबर को आयोजित समारोह में प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  भाग लेंगे।
विज्ञापन


शहीद की पत्नी रसूलन बीवी के आमंत्रण पर दोनों ने पहुंचने का पक्का वादा किया है। शहीद के पौत्र जमील अहमद ने बताया कि प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आने की सहमति जताई है।

उधर सीएम और राज्यपाल का कार्यक्रम तय होने के बाद जिलाधिकारी संजय खत्री भी शनिवार को शहीद के गांव धामूपुर पहुंचेंगे और वहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे।  जमील अहमद ने बताया कि प्रमुख सचिव राजन शुक्ला से भी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी को धामूपुर गांव में स्थित पार्क को सुदृढ़ करने के साथ बेहतर बनाने का निर्देश दिया है। इसके बाद उन्होंने राजभवन में राज्यपाल राम नाइक से मुलाकात कर समारोह में उपस्थित होने का न्यौता दिया।

इस पर राज्यपाल ने समारोह में 10 बजे से 11 बजे के बीच आने की सहमति प्रदान की। बताया कि इसके बाद प्रदेश के मुखिया योग आदित्यनाथ से मुलाकात कर पांच मांगों को उनके सामने रखा।

जिस पर सीएम ने तत्काल जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि रौजा पर वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा लगाई जाए। भूतहियाटांड स्थित सैनिक चौराहे पर सेना का आरसीएल गन के चित्र की फोटो फ्रेमिंग लगाने के साथ ही चबूतरा बनाया जाएगा।

धामूपुर गांव में बने नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा कराकर चालू कराने का भी निर्देश दिया है। साथ ही सीएम ने धामूपुर गांव स्थित पार्क को बेहतर बनाने का निर्देश डीएम को दिया है। शहीद के पौत्र ने बताया कि सीएम ने आमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए कहा कि कार्यक्रम में वह जरूर आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें