कार्यक्रम में 250 आंगनवाड़ी केंद्रों (रेटेंड) के कायाकल्प एवं अन्य कार्यों के लिए एमओयू हुआ। फीडिंग इंडिया इनिशिएटेड की ओर से जिले के पांच ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र में कुपोषण से मुक्ति के लिए समझौता हुआ। स्कूलों में एनीमिया एवं विटामिन की कमी के लिए अभिनव पहल फेज-3 की शुरुआत की गई।
राज्यपाल ने कहा कि शिशुओं के लिए मां का दूध अनिवार्य है। लेकिन आज के बदलते परिवेश में माताएं अपने बच्चों को स्तनपान नहीं करातीं। यह गलत प्रवृत्ति है। गुलाबी साड़ी में आईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनके कार्य भी गुलाबी होने चाहिए।