फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बनारस में सड़कों के चौड़ीकरण की शासन से हो रही निगरानी, सीएम ने मंडलायुक्त से मांगी थी रिपोर्ट

Wed, 14 May 2025 12:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस में सड़कों के चौड़ीकरण की शासन से निगरानी हो रही है। इसे लेकर सीएम योगी ने भी सर्किट हाउस में परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान इसकी रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
Varanasi City - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर की तीन प्रमुख सड़कों कचहरी से संदहा, पांडेयपुर से रिंग रोड और पड़ाव से टेंगरा मोड़ के चौड़ीकरण का कार्य अब अंतिम चरण में है। इन सड़कों के चौड़ीकरण की निगरानी शासनस्तर से की जा रही है। इससे जिले में तीन सड़कों पर सफर और सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोमवार को सर्किट हाउस में परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान इसकी रिपोर्ट मांगी थी।

विज्ञापन


मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस सड़कों का 90 प्रतिशत तक का कार्य पूरा हो चुका है। शासन से शेष कार्यों के लिए बजट स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें जल्द पूरा करा लिया जाएगा। 

बनारस की इन तीन सड़कों के लिए प्रदेश सरकार ने 167 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट जारी कर दिया है। इससे इन सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इन सड़कों के चौड़ीकरण में 100 आवासीय मकानों और 80 व्यावसायिक दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandauli News: कोलमंडी में जीएसटी एसआईबी की छापा, देर रात तक चलती रही जांच; व्यावसायियों में मची खलबली
विज्ञापन


शासन की ओर से मुआवजे की प्रक्रिया भी तेज़ कर दी गई है। इससे प्रभावितों को यथाशीघ्र राहत मिलेगी और निर्माण में कोई बाधा नहीं आएगी। पुलिस लाइन से पांडेयपुर तक, कचहरी से संदहा मार्ग और टेंगरा मोड़ तक की सड़कों के किनारे बने मकान और दुकान अब अतिक्रमण की श्रेणी में आ चुके हैं। टेंगरा मोड़ तक की सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें