वाराणसी शहर की तीन प्रमुख सड़कों कचहरी से संदहा, पांडेयपुर से रिंग रोड और पड़ाव से टेंगरा मोड़ के चौड़ीकरण का कार्य अब अंतिम चरण में है। इन सड़कों के चौड़ीकरण की निगरानी शासनस्तर से की जा रही है। इससे जिले में तीन सड़कों पर सफर और सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोमवार को सर्किट हाउस में परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान इसकी रिपोर्ट मांगी थी।
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस सड़कों का 90 प्रतिशत तक का कार्य पूरा हो चुका है। शासन से शेष कार्यों के लिए बजट स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
बनारस की इन तीन सड़कों के लिए प्रदेश सरकार ने 167 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट जारी कर दिया है। इससे इन सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इन सड़कों के चौड़ीकरण में 100 आवासीय मकानों और 80 व्यावसायिक दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: कोलमंडी में जीएसटी एसआईबी की छापा, देर रात तक चलती रही जांच; व्यावसायियों में मची खलबली
शासन की ओर से मुआवजे की प्रक्रिया भी तेज़ कर दी गई है। इससे प्रभावितों को यथाशीघ्र राहत मिलेगी और निर्माण में कोई बाधा नहीं आएगी। पुलिस लाइन से पांडेयपुर तक, कचहरी से संदहा मार्ग और टेंगरा मोड़ तक की सड़कों के किनारे बने मकान और दुकान अब अतिक्रमण की श्रेणी में आ चुके हैं। टेंगरा मोड़ तक की सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा।