UP Encounter News: वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर और कैंट थाना क्षेत्र की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। देर रात चेकिंग के दाैरान दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने फायरिंग कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Encounter in Varanasi: वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर और कैंट थाना क्षेत्र से चेन स्नेचिंग करने वाले दो लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार की देर रात दोनों थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। बदमाशों के पास असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक (लालपुर पांडेयपुर) राजीव कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक (कैंट) राजकुमार संयुक्त रूप से ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत रात में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लालपुर रिंगरोड के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को आते देखे रुकने का इशारा किया गया।
पुलिस को देखे दोनों भागने लगे। पीछा करने पर दोनों बदमाश पुलिस टीम पर ही फायर करने लगे। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हुआ हो गया। गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से थाना लालपुर-पांडेयपुर में विगत दिनों हुई चेन स्नेचिंग में लूटी गई चेन बरामद हुई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही दो तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर निरीक्षक कराया गया। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने लूट के वारदात को कबूल किया है। घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।