फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: असलहा दिखाने के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बदमाश को घायल कर किया गिरफ्तार; लूट का प्रयास किया था

Thu, 28 May 2026 11:13 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: ज्वेलर्स शॉप में दिनदहाड़े लूट की कोशिश के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: थाना चकिया क्षेत्र के बसाढ़ी गांव स्थित गोलू ज्वेलर्स में लूट की कोशिश करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन




मौके से अवैध असलहा, कारतूस, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घटना मंगलवार शाम की है। गोलू ज्वेलर्स की संचालिका पूजा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे। 
विज्ञापन


एक युवक ग्राहक बनकर चांदी की सिकड़ी देखने लगा, जबकि दूसरे ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। इसी दौरान आरोपियों ने दुकान का शटर गिरा दिया और असलहे के बल पर लाकर की चाबी छीनने का प्रयास किया।

आरोपियों ने कैश बॉक्स से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए और विरोध करने पर पूजा देवी के साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग और पास के बैंक में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चांदी की सिकड़ी, 1600 रुपये नकद, एक अवैध असलहा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार यादव ने बताया कि वारदात से पहले उसने खुद को व्यापारी दिखाने के लिए अपना अवैध असलहा अलग स्थान पर छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम राजकीय हाईस्कूल बनारसिया के पीछे असलहा बरामद करने पहुंची।इसी दौरान अभियुक्त ने पहले से लोड असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनीष यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बिहार भागने की थी तैयारी
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पहले से ज्वेलर्स की दुकानों की रेकी कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे बिहार भागने की तैयारी में थे, लेकिन महिला के शोर मचाने और पुलिस की तत्परता से उनकी योजना विफल हो गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष कुमार यादव निवासी गोडसर थाना रामगढ़, जिला कैमूर (भभुआ) बिहार के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें