फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: सातवें चरण के नामांकन को आज के बाद केवल दो दिन और, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में प्रत्याशी

Mon, 14 Feb 2022 10:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार के बाद नामांकन के लिए बुधवार और गुरुवार का ही दिन शेष है। मंगलवार को लोक अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 21 फरवरी को नाम वापसी का मौका होगा।
विज्ञापन
बनारस में नामांकन स्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को वाराणसी के आठों विधानसभा के सभी दलों के प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा सहित अन्य दलों के प्रत्याशी जुलूस के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचने की तैयारी में है।

विज्ञापन


उधर, प्रशासन ने प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ को कलेक्ट्रेट से तीनों तरफ स्थित चौराहों से पहले रोकने की योजना बनाई है। सोमवार के बाद नामांकन के लिए बुधवार और गुरुवार का ही दिन शेष है। मंगलवार को लोक अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा।

अधिसूचना जारी होने के बाद दो दिन में महज दो नामांकन ही किए गए। सोमवार को आठों विधानसभा के प्रमुख दलों के कई प्रत्याशी नामांकन करेेंगे। इसके लिए रविवार को बकायदा प्रत्याशियों ने नामांकन जुलूस में समर्थन के लिए अभियान चलाया। अपनी विधानसभा से शुरू कर जुलूस को कलेक्ट्रेट तक लाने की तैयारी है।
विज्ञापन

पढ़ेंः नामांकन को लेकर आज से 17 फरवरी तक सवा छह घंटे का डायवर्जन, परेशानी से बचने के लिए रूट देख कर ही निकलें

Trending Videos

भीड़ के लिए प्रशासन ने बनाई योजना

प्रत्याशियों की तैयारी को देखते हुए प्रशासन ने नामांकन जुलूस को जिला मुख्यालय से पहले ही रोकने की रणनीति बनाई है। इसमें नदेसर की ओर से आने वाले जुलूस को जेपी मेहता चौराहे से पहले, पुलिस लाइन की ओर से आने वाली भीड़ को कचहरी चौराहे और तहसील रोड से आने वालों को भोजूबीर चौराहे पर रोका जाएगा।

यहां बता दें कि 10 फरवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 17 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 21 फरवरी को नाम वापसी का मौका होगा।
विज्ञापन

दो वाहन से आ सकेंगे कलेक्ट्रेट, नामांकन कक्ष तक तीन लोग ही

नामांकन केंद्र पर कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि नामांकन जुलूस के लिए अनुमति जारी की जा रही है। जुलूस को रोके जाने के बाद प्रत्येक प्रत्याशी दो वाहन से कलेक्ट्रेट तक जा सकेंगे। यहां मुख्य द्वार से नामांकन कक्ष तक प्रत्याशी के साथ केवल दो लोगों को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए चिन्हित स्थानों पर पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें