उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और पल्लवी पटेल सामाजिक न्याय, रोजगार और किसानों के अधिकारों के सवाल पर विभिन्न जनपदों में लगभग 1200 किलोमीटर ट्रैक्टर रैली निकालेंगी। जिसके माध्यम से विभिन्न जनपद के गांव-गांव तक अधिकार यात्रा का संदेश पहुंचाया जाएगा।
शुक्रवार को सारनाथ वाराणसी से शुरू होकर यह यात्रा 23 को जौनपुर 24 को प्रतापगढ़ 25 को प्रयागराज गंगा पार 26 को कौशांबी 27 को फतेहपुर 28 को बांदा 29 को प्रयागराज यमुना पर होते हुए 30 को मिर्जापुर पहुंचेगी। कहा कि रैली की तैयारी की जा रही है और इसे निकाला जाएगा।
समाजवादी पार्टी की ओर से 29 अक्तूबर को किसान नौजवान पटेल यात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी नरेश उत्तम पटेल शामिल होंगे। वह अगले दिन मिर्जापुर रवाना हो जाएंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न जनपदों में यात्रा के माध्यम से खेत-खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान नौजवान पटेल यात्रा के सातवें चरण का कार्यक्रम 29 अक्तूबर को होना है। कार्यक्रम का स्थान व समय जल्द ही तय कर लिया जाएगा।