कांग्रेस ने वाराणसी की आठों विधानसभा पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। पूर्वांचल की 29 सीटों की लिस्ट में बनारस के छह उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने दो उम्मीदवार पहले ही जारी कर दिए थे। इसमें पिंडरा से अजय राय और रोहनिया से राजेश्वर पटेल का नाम पहले से तय था। बृहस्पतिवार को जारी छह उम्मीदवारों में चार महिलाओं को पार्टी ने टिकट दिया है।