फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान: बनारस में कांग्रेस की मैराथन स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख

Wed, 05 Jan 2022 06:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान के तहत नौ जनवरी को वाराणसी में मैराथन दौड़ होनी थी। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।  
विज्ञापन
लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अभियान 'मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं' के तहत वाराणसी में आयोजित मैराथन को स्थगित कर दिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान ने कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया है। मैराथन का आयोजन नौ जनवरी को भारत माता मंदिर से बीएचयू सिंहद्वार तक आयोजित किया गया था।

विज्ञापन


कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि पार्टी ने नौ जनवरी को आयोजित मैराथन को स्थगित किया है और नयी तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।  बताया कि प्रदेश में एक हफ्ते में अचानक से बढ़ते कोरोना के ग्राफ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हालांकि सूत्रों का कहना है बरेली में मैराथन के दौरान हुई घटना  के बाद यह फैसला लिया गया है। बता दें कि बरेली में मंगलवार को हुई मैराथन में अव्यवस्था के बीच शुरू हुई इस मैराथन में लड़कियों में भगदड़ मच गई थी और कई लड़कियां एक दूसरे के ऊपर गिरकर घायल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाजन कांग्रेस पर लगा रहे झूठा आरोप

 कांग्रेस के  पूर्व विधायक अजय राय ने कहा है कि पंजाब के फिरोजपुर में पीएम की रैली में भीड़ नहीं जुटने के कारण रैली को रद्द किया गया जबकि पूरे प्रकरण को उनकी सुरक्षा से जोड़कर पेश किया जा रहा है। कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, यह ओछी राजनीति है। 

कहा कि कांग्रेस ने कभी भी पीएम मोदी की तरह विपक्षहीन लोकतंत्र की कल्पना नहीं की थी। पार्टी ने अपने दो-दो प्रधानमंत्रियों को खोया है, इसलिए हमें शहादत का दर्द मालूम है। जो किसान साल भर तक बिना किसी हिंसा के आंदोलन करते रहे, अपने साढ़े सात सौ किसान भाईयों की शहादत दी आखिर वे अब हिंसा क्यों करेंगे। यह सब पहले से सोची समझी रणनीति के तहत भाजपा की राजनैतिक कलाबाजी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें