फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: पूर्व विधायक अजय राय बोले- जनता बदलाव के मूड में, कांग्रेस पर भरोसा कायम

Tue, 02 Nov 2021 07:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिज्ञा यात्रा को उत्साह जनक बताया। दावा किया किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ ही है। 
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिज्ञा यात्रा में जिस तरह से लोगों की भीड़ जुटी, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि जनता कांग्रेस के साथ ही है। यह बातें पूर्व विधायक अजय राय ने मंगलवार को महामंडलनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कही।

विज्ञापन


अजय राय ने पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी के हाल ही में कांग्रेस छोड़ टीएमसी का दामन थामने के सवाल को टाल दिया। कांग्रेस के पूर्व विधायक ने प्रतिज्ञा यात्रा को उत्साह जनक बताया। दावा किया किया कि यूपी में कांग्रेस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यह देखकर विपक्षी दलों में एक बेचैनी और भगदड़ मची हुई है।

उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। जनता समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के जातिवाद, सम्प्रदायवाद और परिवारवाद से त्रस्त है और इससे छुटकारा पाने के लिए छटपटा रही है। पत्रकार वार्ता में राजेश्वर पटेल, शैलेंद्र सिंह, राघवेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः दो दिवसीय प्रवास पर 12 नवंबर को वाराणसी आएंगे सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह की करेंगे अगवानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें