फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, झूठ की ऑटोमैटिक मशीन लेकर चल रहे राहुल गांधी

Fri, 16 Nov 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कालभैरव मंदिर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कहा कि राहुल पहले एक मशीन लाए थे जिसमें एक तरफ आलू डालने पर दूसरी तरफ से सोना निकलता था। इन दिनों वह झूठ की ऑटोमैटिक मशीन से राफेल डालकर पीएम की कुर्सी निकालना चाहते हैं।
विज्ञापन


मशीन में राफेल डालने पर उनके जीजा निकल रहे हैं। मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवा सौ करोड़ जनता के हृदय सम्राट हैं। पीएम और भाजपा पर जितना कीचड़ उछलेगा, कमल उतना ही अधिक खिलेगा। गुरुवार को ज्ञानवापी क्रॉसिंग पर पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि कहा कि भ्रष्टाचार, घोटाले और बेईमानी कांग्रेस का इतिहास रहा है।

जनता इस पार्टी को इतिहास के पन्नों में दर्ज करने जा रही है। राहुल गांधी की जेपीसी मांग के सवाल पर बोले, देश हित में जो भी जरूरी होगा, हमारी सरकार करेगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा की फिर सरकार बनेगी। मिजोरम और तेलंगाना में भाजपा बहुत बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।
विज्ञापन


इससे पहले मौर्य ने अन्नपूर्णा मंदिर, कालभैरव और संकट मोचन में दर्शन-पूजन किए। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी से मुलाकात कर दर्शन प्रयाग कुंभ पर चर्चा की। संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद सुंदरपुर में राजेश कटियार के घर चाय पी।
विज्ञापन

अब विरोधी ही बताएंगे मंदिर निर्माण की तारीख

केशव प्रसाद मौर्य ने 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद के अयोध्या में धर्म संसद के सवाल पर कहा कि विहिप ने हमेशा से राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन किया है। राम भक्तों का एकत्रीकरण जन्मभूमि पर हो रहा है तो हमें आपत्ति नहीं है। राम मंदिर निर्माण पर प्राइवेट मेंबर बिल पर कहा कि जब यह होगा तो मंदिर निर्माण के विरोधियों की पोल खुल जाएगी। विरोधी हमेशा भाजपा के लिए कहते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। अब मैं यह कहता हूं कि जो मंदिर निर्माण के विरोधी हैं वहीं तारीख बताएंगे। 

प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पूर्व सड़कों का काम पूरा होना चाहिए 
उप-मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधयों और संगठन पदाधिकारियों संग बैठक की। अधिकारियों से कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के पहले सभी सड़कों का कायाकल्प हो जाए। काम में ढिलाई बरतने पर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर और सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक को फटकार लगाई। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें