फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में चचेरे भाई बहन ने जहर खा कर दे दी जान, हो रही तरह-तरह की चर्चाएं

Fri, 16 Nov 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर(चंदौली) के हनुमानपुरा मोहल्ला निवासी मुकेश यादव (25) और उसके घर के सामने रहने वाली सीमा यादव (22) ने गुरुवार की सुबह वाराणसी के अखरी में जहर खाकर जान दे दी। दोनों को अखरी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर रोहनिया पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार मुकेश और सीमा एक-दूसरे के पट्टीदारी के चचेरे भाई-बहन थे।
विज्ञापन


मुकेश और सीमा एक नवंबर की रात अपने घर से लापता हो गए थे। मुकेश का विवाह साल भर पहले पड़ाव में हुआ था। दोनों को खोज कर परिजन 13 नवंबर को जौनपुर जिले से वापस लाए। बताया जाता है कि सीमा के घर छोड़ कर जाने के कारण परिजन उसे साथ रखने को तैयार नहीं हुए।

इस पर 14 नवंबर को मुकेश और सीमा अखरी निवासी रिश्तेदार के यहां गए। गुरुवार की सुबह मुकेश और सीमा को उल्टी करते और कराहता देख रिश्तेदारों को आशंका हुई तो उन्हें अखरी स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रोहनिया पुलिस की सूचना पर पहुंचे मुकेश और सीमा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पार्सल भेजने का करता था काम

अखरी स्थित निजी अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मुकेश की शादी साल भर पहले पड़ाव की सुजाता यादव उर्फ शालू से हुई थी। परिजनों के अनुसार मुकेश के पिता श्यामलाल यादव रेलवे के कर्मचारी हैं और वो पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर निजी पार्सल भेजने का काम करता था। मुकेश की पत्नी शालू 15 दिन पूर्व मायके गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें