25वीं फेडरेशन कप टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा स्टेडियम में सोमवार को 25वीं फेडरेशन कप टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहला मुकाबला यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच हुआ। यूपी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच 50 रन से जीत लिया। इसी तरह हरियाणा की टीम ने वेस्टर्न यूपी को तीन विकेट से मात दी।
तीसरे मैच में कर्नाटक की टीम ने झारखंड को पांच विकेट से हराया। महिला वर्ग में यूपी की टीम ने जम्मू कश्मीर को पांच विकेट से हराया। जम्मू कश्मीर की टीम ने पहले खेलते हुए 74 रन बनाए थे। टीम की मुस्कान ने सबसे अधिक 30 रन बनाए।
वहीं हरियाणा ने कर्नाटक को चार विकेट से हराया। जम्मू कश्मीर की टीम ने झारखंड को हराया। अंतिम मैच में जम्मू कश्मीर ने तमिलनाडु को हराकर 21 रन से हरा दिया। पहले दिन कुल सात मैच खेले गए।
इससे पहले विधि एवं न्याय, खेल, सूचना राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।