चोलापुर थाना की मुर्दहा चौकी क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ में शामिल अज्ञात युवकों ने सिपाही पर हमला किया। सिपाही के सिर में गंभीर चोट लगी है।
वाराणसी में मूर्ति विसर्जन के दौरान कई जगह बवाल हुआ। चोलापुर थाना की मुर्दहा चौकी क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ में शामिल अज्ञात युवकों ने सिपाही पर हमला किया। सिपाही के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल सिपाही को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा चौकी क्षेत्र के आयर बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान जा रहे युवकों के टोली से पुलिसकर्मियों की नोक झोक के बाद मारपीट हो गई जिसमें चौकी पर तैनात नीरज रायकी जमकर पिटाई कर दी गई नीरज राय को गंभीर चोट आने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है चौकी प्रभारी मुर्दहा शैलेश यादव ने बताया कि बेलवरिया से मूर्ति लेकर आयर तालाब की तरफ विसर्जन करने के लिए लोग जा रहे थे उसमें कुछ लोग नशे के धूत थे सड़क के किनारे डीजे बजाकर रोड प्रतिबंधित कर रहे थे 4 से 5 की संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे नीरज राय के द्वारा मूर्ति विसर्जन करने वाले लोगों से सड़क के किनारे होकर जाने की बात कही गई जिस पर नशे में धुत लोगों ने पुलिसकर्मी नीरज राय से गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया पुलिस कर्मी नीरज राय गंभीर रूप से घायल हो गए कुछ लोगोंको 151 के तहत चालान किया गया है पुलिस कर्मी की तरफ से नीरज राय की तरफ से कोई तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई तारीफ मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा उधर चर्चा यह भी रही कि पुलिसकर्मी नशे में धुत था जिससे विवाद हुआ