फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: झारखंड से लौट रहे कार सवारों पर फायरिंग, युवक घायल; वाराणसी रेफर

Sun, 19 Nov 2023 12:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

कोन कस्बा निवासी अरविंद उर्फ बबलू जायसवाल अपने कुछ साथियों के साथ कार से झारखंड के सीमावर्ती कस्बा नगर ऊंटारी गया था। रविवार की भोर में सभी वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र कोन कस्बे से झारखंड के नगर ऊंटारी गए कार सवार कुछ युवकों पर रविवार की सुबह मनबढ़ाें ने हमला बोल दिया। उनकी कार का पीछा करते हुए कई राउंड फायरिंग की। कार सवार एक युवक को गोली लगी है। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई। घायल युवक को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।घटना झारखंड के सीमा क्षेत्र में हुई। हमले के पीछे जुआ खेलने के विवाद को कारण बताया जा रही है।

विज्ञापन

कोन कस्बा निवासी अरविंद उर्फ बबलू जायसवाल अपने कुछ साथियों के साथ कार से झारखंड के सीमावर्ती कस्बा नगर ऊंटारी गया था। रविवार की भोर में सभी वापस लौट रहे थे। नगर ऊंटारी के गोसाईगंज के पास कुछ लोग उनका पीछा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर चालक ने कार की गति बढ़ाई तो हमलावर भी फायरिंग तेज करते हुए उनके पीछे आने लगे। फायरिंग में एक गोली अरविंद उर्फ बबलू के कमर के पास लगी। किसी तरह वहां से भागते हुए कार सवार यूपी सीमा में पहुंचे। फिर घायल को दुद्धी सीएचसी पहुंचाया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उसका उपचार चल रहा है। स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें