गोमती जोन के बड़ागांव, राजातालाब, कपसेठी और जंसा थाना क्षेत्र के 10 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर प्रति पाली 3504 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्र सीसी कैमरे से लैस रहेंगे और निगरानी की कड़ी व्यवस्था रहेगी। उधर, इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ लिखित परीक्षा संपन्न कराने का खाका खींचा गया है। परीक्षा में अनुचित साधन के इस्तेमाल का प्रयास करने वाले किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे।
तीन दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड
सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तिथि के तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट
https://uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।