फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: भूमि-अधिग्रहण को लेकर किसानों के आंदोलन की आवाज बुलंद करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Thu, 28 Nov 2019 04:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू(फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र कांड के बाद कांग्रेस एक बार फिर से किसानों के मुद्दे को लेकर आगे आई है। इसी क्रम में मिर्जापुर के जमुई में भूमि अधिग्रहण के दौरान उचित मुआवजा न दिए जाने को लेकर 93 दिनों से चल रहे किसानों के आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी जमुई पहुंचे, और वही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

उनके साथ ही कांग्रेस के कई पुराने नेता धरने पर बैठे और किसानों के लिए अपनी आवाज उठाई। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने नारायणपुर के पटेल त्रिमुहानी स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना भी थे। इस अवसर पर मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार पटेल आदि नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें