यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन के दौरान लिंगदोह कमेटी की सिफारिश और आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं। नामांकन के लिए सुबह से ही भोजूबीर, अर्दली बाजार, शिवपुर और आसपास की कॉलोनियों में छात्र इकट्ठा होने लगे थे। खुली छत वाली जीप और बाइकों के काफिले के जरिए प्रत्याशियों ने अपना दमखम भी दिखाया। नामांकन जुलूस के कारण कचहरी, पुलिस लाइन, अर्दली बाजार, महावीर मंदिर और नटिनियादाई रोड पर जाम लगा रहा।