समर्थकों में रहा उत्साह, हाथ जोड़कर मांगे वोट
बुधवार की सुबह नौ बजे से यूपी कॉलेज में मतदान शुरू हुआ। समर्थकों में भी जबर्दस्त उत्साह रहा। परिसर में जहां प्रत्याशी भइया-बहना कर अपने पक्ष में वोट मांगते नजर आए। समर्थकों के उत्साह में आचार संहिता हवा हो गई। गेट के सामने की सड़क प्रत्याशियों के कार्ड और पंफ लेट से पटा हुआ था। समर्थकों को काबू करने में कई बार पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस व पीएसी तैनात रही। चुनाव की हर गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो रही थी।
पिंक बूथ रहा आकर्षण का केंद्र
चुनाव के लिए जहां 25 बूथ बनाए गए थे वहीं बीकॉम की छात्राओं के लिए एक पिंक बूथ भी बना था। पहली बार बनाए गए पिंक बूथ पर निर्वाचन अधिकारी से लेकर मतगणना के लिए भी महिला कर्मचारी ही तैनात रहीं। गुब्बारों से सजा हुआ बूथ हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा है। रेड कार्पेट से गुजरते हुए छात्राएं पिंक बूथ पर मतदान के लिए पहुंचीं। पिंक बूथ पर 210 वोटर थे।
कुल मत- 2612
अध्यक्ष
निशांत कुमार सिंह-1489
श्वेताभ सौरभ सिंह-478
राजीव सिंह-355
विशाल उपाध्याय-114
हिमांशु सिंह-103
नोटा-51
अवैध-22
उपाध्यक्ष
अंकित कुमार-1098
करन सिंह-770
नमन कुमार श्रीवास्तव-606
नोटा-71
अवैध-69
महामंत्री
शिवम सिंह-1142
विकास कुमार ठाकुर-1008
नीलेश कुमार मिश्रा-313
नोटा-41
अवैध-108
पुस्तकालय मंत्री
गौरव कुमार सिंह -निर्विरोध
संकाय प्रतिनिधि
कृषि
सिद्धार्थ सिंह-319
ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह-108
नोटा-17
अवैध-3
वाणिज्य
सूरज सिंह-179
रोशनी सिंह-122
नोटा-2
अवैध-3
विज्ञान संकाय
सक्षम सिंह- निर्विरोध
कला
तेजस्विनी ऋषिवंशी- निर्विरोध
शिक्षा
अंकुर त्रिपाठी-निर्विरोध
स्मार्ट क्लास की शुरुआत के साथ ही आधुनिक सिलेबस को लागू कराना प्राथमिकता है। छात्रों के लिए ई लाइब्रेरी का भी इंतजाम कराया जाएगा।
निशांत कुमार सिंह, अध्यक्ष
महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर कराना प्राथमिकता में शामिल है। परिसर से अराजकता को दूर कराया जाएगा।
अंकित कुमार, उपाध्यक्ष
महाविद्यालय परिसर में आए दिन होने वाली अराजकता को दूर कराने का प्रयास होगा। परिसर में छात्रों के अनुकूल पढ़ाई का माहौल बनाना प्राथमिकता है।
शिवम सिंह, महामंत्री
नए सिलेबस की पुस्तकों को लाइब्रेरी में जगह दिलवाई जाएगी। इसकेसाथ ही पुस्तकालय में छात्रों के अनुसार सुविधाएं बढाई जाएंगी।
गौरव कुमार सिंह, पुस्तकालय मंत्री