वहीं पुस्तकालय मंत्री के लिए अभिषेक सिंह ने दिवाकर पांडेय को हराया। महामंत्री पद पर शिवम सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित थे। इसके साथ ही सभी संकाय प्रतिनिधि भी निर्विरोध रहे। शिक्षा संकाय से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। परिणामों की घोषणा के बाद प्राचार्य डा. धर्मेंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।
चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई । मुख्य द्वार पर पुलिस प्रशासन के साथ ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम तैनात रही।