वाराणसी के उदय प्रताप महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। 4122 मतदाता अपना छात्र प्रतिनिधि चुनेंगे। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद तुरंत मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए महाविद्यालय में 22 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस बार छात्रसंघ चुनाव मैदान में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में है। अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं महामंत्री और उपाध्याय पद पर त्रिकोणीय लड़ाई है। पुस्तकालय मंत्री पद पर दो प्रत्याशी आमने सामने खड़े हैं। वहीं संकाय प्रतिनिधि पद पर मतदान नहीं होगा।
पांच अलग-अलग संकाय प्रतिनिधि पद पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध हैं। उधर छात्रसंघ चुनाव में ताल ठोंकने वाले सभी प्रत्याशी अंतिम दिन मतदाताओं के घरों तक चुनाव प्रचार अपने हक में वोट करने की जुगत में लगे रहे। फोन, व्हाट्स एप और मैसेजे के जरिये भी वोट की अपील की जाती रही।