फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव, नवीन सिंह बने अध्यक्ष

Thu, 07 Dec 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव में 54 फीसदी छात्र-छात्राओं ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के उदय प्रताप महाविद्यालय( यूपी कॉलेजा) में गुरुवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में नवीन सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं हर्ष सिंह महामंत्री तो कृष्णमूर्ति सिंह उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। अपने छात्र प्रतिनिधि चुनने के लिए छात्र-छात्राओं ने उत्साह तो दिखाया लेकिन पिछले साल का रिकार्ड नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन


बीते साल 63.63 प्रतिशत वोटिंग हुई थी जबकि इस बार मतदान का आंकड़ा 54.65 प्रतिशत पर ही सिमट गया। नगर निकाय चुनाव के चलते स्थगित होने के बाद यूपी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक 22 बूथों पर 4340 में से 2372 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसके बाद मतगणना हुई, जिसमें अध्यक्ष पद पर नवीन सिंह को विजेता घोषित किया गया। नवीन ने सर्वाधिक 648 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीयूष सिंह को 147 वोटों से हराया। इसी तरह हर्ष सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


उन्होंने 156 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी आकाश दीप रघुवंशी को हराया। उपाध्यक्ष पद पर कृष्णमूर्ति को सर्वाधिक 1328 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विवेकानंद सिंह को पराजित किया।

वहीं, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के पद पर संस्कृति पांडेय और कला संकाय प्रतिनिधि पर नितिन मिश्र ने जीत हासिल की। परिणामों की घोषणा के बाद प्राचार्य डॉ. विजय बहादुर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियाें को शपथ ग्रहण कराई। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह और चीफ प्राक्टर डॉ. एसके सिंह की देखरेख चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

135 ने दबाया नोटा का बटन, 366 अवैध  
छात्रसंघ चुनाव में मतदाताओं ने नोटा का भी खूब इस्तेमाल किया। 135 छात्र-छात्राओं ने प्रत्याशियाें को नकार दिया। अध्यक्ष पद पर 19, महामंत्री पर 61 और उपाध्यक्ष पर 25 मतदाताओं नोटा का बटन दिया। इसी तरह विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पर 13 और कला संकाय प्रतिनिधि पर 17 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। वहीं, कुल 366 मत अवैध निकले। सबसे ज्यादा 200 अवैध वोट महामंत्री पद पर पड़े। उपाध्यक्ष पर 102, अध्यक्ष पर 36 और संकाय प्रतिनिधि पद पर 19 मत अवैध पड़े।
 
विज्ञापन

किसको कितने वोट मिले

पैम्फ्लेट और पोस्टरों से पटीं सड़कें - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष : नवीन सिंह - 648, पीयूष सिंह - 501, शिवम सिंह - 494, अविकल सिंह - 353, विवेक कुमार चौबे - 321
महामंत्री : हर्ष सिंह - 849, आकाशदीप रघुवंशी - 693, सिद्धांत भृगुवंशी - 569
उपाध्यक्ष : कृष्णमूर्ति सिंह - 1328, विवेकानंद सिंह - 721, विकास सिंह - 196 

संकाय प्रतिनिधि 
विज्ञान संकाय : संस्कृति पांडेय - 519, सविंद्र सिंह - 379
कला संकाय : नितिन मिश्रा - 549, अभिषेक कुमार सिंह - 233


इनका निर्विरोध निर्वाचन
पुस्तकालय मंत्री - अंकित विक्रम सिंह 
कृषि संकाय प्रतिनिधि - विवेक सिंह, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि- विजय लक्ष्मी सिंह, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि - अभिषेक कुमार मिश्र
छात्रावास प्रतिनिधि (न्यू गर्ल्स हास्टल) - अदिति सिंह 


यूपी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में पिछले साल के मुकाबले इस बार वोट कम पड़े। पिछले साल 63.63 वोट पड़े थे जबकि इस बार 54.65 वोटिंग हुई। चुनाव स्थगित होना इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है। यूपी कॉलेज का चुनाव पांच नवंबर को होना था लेकिन निकाय चुनाव के चलते ऐन मौके पर स्थगित कर दिया गया था। अब चुनाव कराया गया तो प्रत्याशियों को केवल दो दिन ही प्रचार को मिले। माना जा रहा है कि सेमेस्टर परीक्षाएं नजदीक होने की वजह से बहुत से विद्यार्थियों ने मतदान में रुचि नहीं दिखाई। 


सिस्टर... बस एक वोट दे दीजिए
सिस्टर....एक वोट, बस एक वोट हमको दे दीजिए। आपकी हर समस्या और परेशानी में सबसे आगे नजर आऊंगा। बस इस बार जिता दीजिए। यूपी कॉलेज परिसर में मतदान के दौरान कुछ ऐसी ही मिन्नतें करते प्रत्याशी नजर आए। मतदान के लिए जो भी विद्यार्थी पहुंचते, हाथ जोड़े प्रत्याशी उनकी तरफ दौड़ पड़ते। कुछ प्रत्याशी तो पैर पकड़कर गिड़गिड़ाना शुरू कर देते।

पैम्फ्लेट और पोस्टरों से पटीं सड़कें
- यूपी कॉलेज में चुनाव के चलते आसपास की सड़कें और पूरा तिराहा पैम्फ्लेट से पट गया। जगह-जगह बैनर तो लटके ही थे, दुकानों और घरों की दीवारों पर भी प्रत्याशियों के पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे। साथ ही बीच-बीच में छात्र अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें