यूपी कॉलेज 25 और 26 मार्च को भी बंद रहेगा। कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। प्राचार्य प्रो. डीके सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि सभी विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। कक्षा संचालन से संबंधित विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड शिक्षक सुरक्षित रखेंगे। लिंक भेज दिया जाएगा। छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद से ही कॉलेज बंद है। सोमवार और मंगलवार को सूर्य प्रताप सिंह के शोक में बंद रखने का फैसला लिया गया था।