फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : वाराणसी और सोनभद्र का CM योगी करेंगे दाैरा, खेल महाकुंभ में लेंगे हिस्सा

Wed, 15 Jan 2025 09:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को यूपी के दो जिलों में रहेंगे।इसको लेकर खूफिया तंत्र को भी चौकन्ना कर दिया गया है। सोनभद्र में पुलिस लाइन से डायट तक आने वाले मार्ग को दुरुस्त करने में कर्मचारी लग गए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 16 जनवरी यानी गुरुवार को वाराणसी और सोनभद्र के दाैरे पर रहेंगे। वे बाबतपुर एयरपोर्ट से वाराणसी पहुंचेंगे। इसके बाद काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन के बाद सोनभद्र जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 जनवरी को आएंगे। वह करीब पौने दो घंटे तक यहां रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। देर रात जारी प्रोटोकाॅल के तहत मुख्यमंत्री दोपहर 1.35 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह डायट परिसर में आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे।

करीब 2.45 बजे वापस पुलिस लाइन पहुंचेंगे। करीब 20 मिनट तक वह जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 3.20 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने डायट परिसर व उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें