जल निगम के अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने जून महीने में बनकर तैयार रमना एसटीपी के सही रूप से कार्य नहीं कर पाने की जानकारी पर जल निगम के अधिकारियों पर नाराजगी जताई और इस लापरवाही पर जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग में हो रहे कामों का संदेश जनता तक पहुंचाया जाए।
देरी के सवाल पर बगले झांकने लगे अफसर
मुख्यमंत्री ने देर रात शहर की परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में बने एमसीएच विंग के निर्माण की समयसीमा के सवाल पर राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी इधर-उधर झांकने लगे। सीएम के आंख तरेरने के बाद उन्होंने धीरे से जवाब दिया कि ठेकेदार की लापरवाही से काम देरी से पूरा हुआ।