फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2026: योगी सरकार के बजट में धार्मिक पर्यटन को उड़ान, विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए मिले 100 करोड़

Thu, 12 Feb 2026 04:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बजट में योगी सरकार ने बनारस के लिए खजाना खोला है। इस बजट से धार्मिक पर्यटन को उड़ान मिलेगा। इसी क्रम में विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए 100 करोड़ मिले। 
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दरबार के बीच भक्तों की पहुंच सुगम और सहूलियत, सुविधाएं विकसित करने के लिए यूपी सरकार ने 100-100 करोड़ का बजट आवंटित किया है। इस बूस्टर डोज से पर्यटन सेक्टर को और अधिक उड़ान मिलेगी। इसके साथ ही चित्रकूट, अयोध्या और प्रयागराज का जुड़ाव भी आसान होगा।

विज्ञापन


टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि पर्यटन पर उत्तर प्रदेश सरकार का विशेष जोर है। वाराणसी को 100 करोड़ के आवंटन से वाराणसी में पर्यटन सुविधाएं और विकसित होंगी। अभी तक काशी आने वाले पर्यटकों में 20 से 30 फीसदी ही पर्यटक विंध्याचल जाते हैं। बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से विंध्याचल पहुंचने वाले पर्यटकों में 10 प्रतिशत ही काशी आते हैं। बेहतर सुविधाएं, कनेक्टिविटी होने की वजह से दोनों शहरों के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें; UP Budget 2026: दस लाख नौकरी संभावित, लड़कियों की शादी में अब एक लाख; योगी सरकार की युवाओं को साधने की कोशिश
विज्ञापन


टूर ऑपरेटर सुधांशु सक्सेना ने बताया कि पिछले कई साल से यह मांग में शामिल थी कि विंध्य कॉरिडोर और श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बीच सीधा जुड़ाव हो। बजट आवंटन से निश्चित तौर पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार, उद्योग समेत परिवहन सुविधाओं में इजाफा होगा। रोजगार की दृष्टि से भी देखें तो बेहतर है। 
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने बताया कि वाराणसी में प्रस्तावित 100 करोड़ रुपये की राशि से घाटों के आसपास सुविधाओं का उन्नयन, यातायात प्रबंधन, साइनेज सिस्टम, पर्यटन सूचना केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को बेहतर किया जाएगा। इससे शहर की छवि एक व्यवस्थित और आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगी। होटल, परिवहन, गाइड, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें