पहले फंड जुटाने में आ रह समस्याओं के कारण मेट्रो की फाइल ट्रैक पर नहीं आ पा रही थी। प्रदेश सरकार ने लाइट मेट्रो के लिए बजट का प्रावधान करके इस समस्या का समाधान कर दिया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर हम कार्रवाई शुरू करेंगे। फिलहाल राइट्स मेट्रो की सर्वे रिपोर्ट शासन भेजी गई है।
बजट के कुछ महत्वूर्ण बिंदु
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए 1107 करोड़ रुपये
- बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए 1492 करोड़ रुपये
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए 860 करोड़ रुपये
- गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना में भूमिग्रहण के लिए 7200 करोड़ रुपये
- गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना में निर्माण के लिए 489 करोड़ रुपये
- सड़कों और सेतु निर्माण के लिए 12,441 करोड़ रुपये
- सडकों और सेतुओं के अनुरक्षण के लिए 4,135 करोड़ रुपये
- गांवों को पक्के सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए 695 करोड़ रुपये
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 5000 करोड़ रुपये
- पूर्वांचल की विशेष योजनाओं के लिए 300 करोड़ रुपये
- बुंदेलखंड क्षेत्र की विशेष योजनाओं के लिए करोड़ रुपये
- बीमा के लिए 600 करोड़ की व्यवस्था
- प्रदेश की नहरों के लिए 700 करोड़ रुपये
- डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के लिए 32 करोड़ रुपये
- चित्रकूट में पर्यटन के लिए 20 करोड़ रुपये
- वाराणसी में पर्यटन के लिए 100 करोड़ रुपये