फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी बोर्ड देगा खिलाड़ियों को 20 नंबर का बोनस, ग्रेस मार्क्स से फेल छात्र भी होंगे पास; करना होगा ये काम

Sat, 30 May 2026 05:28 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने चालू शैक्षणिक सत्र से खिलाड़ियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा में 20 बोनस अंक देने का फैसला किया है। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। बोनस और ग्रेस मार्क्स के जरिए फेल विद्यार्थी भी पास हो सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को निर्धारित प्रमाणपत्र और दस्तावेज बोर्ड में जमा करने होंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड देगा खिलाड़ियों को 20 नंबर का बोनस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड ने खेलों में राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अपनी 'स्पोर्ट्स पॉलिसी' में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने खिलाड़ियों को 20 नंबर ग्रेस मार्क के तौर पर देने का प्रस्ताव दिया है। शासन को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, अब कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों को खेल के स्तर के आधार पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन


छात्रों को उनके खेल प्रमाणपत्र और स्तर के आधार पर अंक मिलेंगे। इसमें राज्य स्तर प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 5 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर केवल प्रतिभाग करने पर 7 अंक और पदक जीतने पर 10 अंक। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल प्रतिभाग करने पर 15 अंक और पदक जीतने पर पूरे 20 अंक दिए जाएंगे। इस नीति की सबसे बड़ी राहत उन खिलाड़ियों को मिलेगी जो एक या दो विषयों में कुछ अंकों से पिछड़ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बदलाव के बाद यदि कोई खिलाड़ी छात्र फेल होता है, तो इन बोनस अंकों को ग्रेस मार्क्स के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह सुविधा अधिकतम दो विषयों में मिलेगी। इससे छात्र का साल बर्बाद होने से बच जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार केवल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई), एनसीसी, स्काउट एवं गाइड की प्रतियोगिताओं में प्राप्त प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे। 

छात्र के पास परीक्षा वर्ष की 31 जनवरी तक का वैध प्रमाणपत्र होना चाहिए। हाईस्कूल के छात्रों के अंकपत्र में ये अंक अलग से दिखेंगे, जबकि इंटरमीडिएट में इन्हें कुल प्राप्तांक में जोड़ दिया जाएगा। यदि किसी छात्र के पास कई प्रमाणपत्र हैं, तो उसे केवल उस प्रमाणपत्र के अंक मिलेंगे जिसमें सबसे अधिक लाभ मिल रहा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें