फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: वाराणसी में छात्र ने उत्तर पुस्तिका फाड़ी, ये रहा कारण

Fri, 09 Feb 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
तुलसी दास इंटर कॉलेज अनेई का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन  गुरुवार को वाराणसी में एक छात्र ने अपनी उत्तर पुस्तिका ही फाड़ दी। इसे लेकर परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। कक्ष निरीक्षक ने इसकी सूचना तुरंत केंद्र व्यवस्थापक को दी। मामला डीआईओएस तक पहुंचा। उन्होंने तत्काल छात्र को रस्टीकेट कर इसकी जानकारी बोर्ड को दी। उधर, डीआईओएस के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक ने छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत गुरुवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। तुलसी दास इंटर कॉलेज अनेई में प्रथम पाली में परीक्षा चल रही थी। यहां सुभद्रा कुमार इंटर कॉलेज, बसनी के एक छात्र ने अपने पास बैठे दूसरे छात्र से कुछ पूछना चाहा।

तभी कक्ष निरीक्षक ने उसे बातचीत करते देख लिया। कक्ष निरीक्षक ने उसे डांटने के साथ ही उसकी उत्तर पुस्तिका पर लिख दिया कि ‘छात्र बातचीत कर रहा था’। जब परीक्षा खत्म हुई तो उत्तर पुस्तिका जमा करने से पहले उसने उसे फाड़ दिया।
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षण ने इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक को दी। मामला जानकारी में आने के बाद डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने छात्र को रस्टीकेट करने के साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन

मिक्स नहीं था सीटिंग प्लान, मांगा स्पष्टीकरण

यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के अर्जुन प्रसाद इंटर कॉलेज खजूरी परीक्षा केंद्र में सीटिंग प्लान में गड़बड़ी पाई गई। यहां एक कक्ष में एक ही विद्यालय के छात्र बैठे परीक्षा दे रहे थे, जबकि बोर्ड का ये सख्त निर्देश था कि सीटिंग प्लान पूरी तरह से मिक्स होना चाहिए।

गुरुवार को डीआईओएस ने सुबह की पाली में केंद्र का निरीक्षण किया तब ये गड़बड़ी पकड़ी गई। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस केंद्र को डिबार भी किया जा सकता है।

बता दें कि बोर्ड परीक्षा की समीक्षा बैठकों में सीटिंग प्लान को लेकर कई बार केंद्र व्यवस्थापकों को चेताया भी चुका था, बावजूद इस केंद्र पर ये गड़बड़ी पाई गई। फिलहाल बताया जा रहा है कि यहां पर नए केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें