फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : प्रवेश पत्र के साथ आधार दिखाना होगा अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार नकल करने वालों को पकड़ने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान कड़ी जांच की व्यवस्था तो होगी ही, इस बार छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की मूल प्रति दिखाना अनिवार्य होगा। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार इस बार की परीक्षा में कड़ाई से कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसमें इस बार बोर्ड की ओर से बदलाव करते हुए प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं को नकलमुक्त बनाने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। एक ओर जहां केंद्र सीसी कैमरे से लैस होंगे वहीं दूसरी ओर प्रत्येक केंद्र की जियो टैगिंग कराई गई है। इनके अलावा परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक, निरीक्षक, परीक्षकों व अन्य स्टाफ के लिए क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र जारी करने की तैयारी चल रही है, ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति या अयोग्य शिक्षक की केंद्र पर ड्यूटी न लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें