बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) की सुप्रिया पटेल 69वें राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता में खेलेंगी। बुधवार को उनका चयन यूपी टीम के लिए हुआ। ये प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक जनवरी से लेकर छह जनवरी के बीच कराया जाएगा। प्रिया पटेल एक कुशल विकेट कीपर और दाएं हाथ की मध्यक्रम की प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। वर्तमान में वह बनारस रेल इंजन कारखाना क्रिकेट अकादमी में कोच अनिल राय के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रिया पटेल की यह उपलब्धि न केवल बरेका परिवार बल्कि वाराणसी के नवोदित खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।