यूपी बोर्ड के इंटर और हाईस्कूल की परीक्षाओं में पूर्वांचल के 5 छात्राओं ने प्रदेश के टॉपर्स में स्थान बनाया है। हाईस्कूल टॉप टेन की सूची में जहां मऊ की तीन छात्राओं तथा आजमगढ़ की एक छात्रा ने अपना परचम लहराया है वहीं इंटर की टॉप फाइव सूची में बलिया की मेधावी ने स्थान बनाया है।
बलिया के तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज की इंटर की छात्रा सुधा कुमारी गुप्ता ने 95 फीसदी अंकों के साथ सूबे के टॉप फाइव में जगह बनाई है। इसी तरह हाईस्कूल में मऊ के एसडी इंटर कालेज मधुबन की महिमा यादव 94.50 प्रतिशत, एसएसवी इंटर कालेज अमिला की श्रद्धा त्रिपाठी 94.17 प्रतिशत तथा सुभागी देवी इंटर कालेज की ब्यूटी प्रजापति 94 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप टेन की सूची में शामिल हैं।
आजमगढ़ जिले के चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री स्कूल की श्रेया सिंह ने 94 फीसदी अंकों के साथ टॅॉप टेन में स्थान बनाया है। जिलों के परीक्षा परिणामों पर नजर डालें तो बलिया में इंटर परीक्षा का परिणाम 83.41 और हाईस्कूल का 78 फीसदी रहा।
सोनभद्र में इंटर में 80.14 तथा हाईस्कूल में 68.75 फीसदी, गाजीपुर में इंटर में 89.30 व हाईस्कूल में 89.02 फीसदी, मऊ इंटर में 94.70 तथा हाईस्कूल में 93.71 फीसदी विद्यार्थी उर्तीण हुए हैं।
इसी तरह आजमगढ़ में इंटर में 93.20 तथा हाईस्कूल में 90.45 फीसदी, मिर्जापुर में इंटर में 75.56 तथा हाईस्कूल में 68.45 फीसदी, जौनपुर में इंटर में 87.79 एवं हाईस्कूल में 82.55 फीसदी, चंदौली जिले में इंटर में 69.65 व हाईस्कूल में 75.82 फीसदी, भदोही जिले में इंटर में 87.42 और हाईस्कूल में 87.26 फीसदी तथा वाराणसी में इंटर में 77.43 तथा हाईस्कूल में 79.35 फीसदी छात्र सफल रहे हैं।
पूर्वांचल का रिजल्ट एक नजर में
जिला इंटर हाईस्कूल
बलिया 83.41 78.00
सोनभद्र 80.14 68.75
गाजीपुर 89.30 89.02
मऊ 94.70 93.71
आजमगढ़ 93.20 90.45
मिर्जापुर 75.56 68.45
जौनपुर 87.79 82.55
चंदौली 69.65 75.82
भदोही 87.42 87.26
वाराणसी 77.43 79.35