सीबीएसई और आईसीएसई रिजल्ट में परचम फहराने के बाद बेटियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में भी जलवा दिखाया है। आज जारी रिजल्ट के मुताबिक, 12वीं और 10वीं दोनों की टॉपर बेटी है। बलिया की बेटी सुधा कुमारी गुप्ता 475 अंको के साथ 12वीं(विज्ञान) के टॉप-5 में है।
इस बार 10वीं में 34,04,471 और 12वीं में 26,24,681 यानि कुल 60,29,152 रेगुलर और प्राइवेट छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 12वीं में 82.62 फीसदी छात्र पास हुए हैं वहीं, 10वीं में 81.6 फीसदी छात्र पास हुए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं का रिजल्ट मध्य मई में जारी कर दिया था। लेकिन इस बार चुनावों के चलते परीक्षा कार्यक्रम में देरी हुई। देखें टॉप-5 का रिजल्ट
* 10 वीं के टॉपर
रैंकः नाम अंक स्थान
1 तेजस्वी देवी 575 फतेहपुर
2 क्षितु सिंह 572 हरदोई
2 नवनीत कु. दिवाकर 572 हरदोई
2 प्रगति सिंह 572 वाराबंकी
2 अमिना खातुन 572 वाराबंकी
3 रवि पटेल 571 हरदोई
3 प्रियांशु वर्मा 571 वाराबंकी
4 निशा यादव 570 कानपुर
4 प्रिया अवस्थी 570 कानपुर
4 उषा देवी 570 फतेहपुर
5 अंशुमन मिश्रा 569 कानपुर
12वीं के टॉप-5
रैंकः नाम अंक स्थान
1 प्रियांशी तिवारी 481 फतेहपुर
2 भावना 479 कानपुर देहात
2 सोनम सिंह 479 फतेहपुर
2 विजय लक्ष्मी सिंह 479 फतेहपुर
3 प्रियंका दिवेदी 477 फतेहपुर
3 अनुराधा पांडेय 477 फतेहपुर
4 यशवीर सिंह 476 हरदोई
4 दर्शिका सिंह 476 फतेहपुर
5 अनुराग वर्मा 475 सितापुर
5 शताक्षी मिश्रा 475 कानपुर
5 सपना 475 हमीरपुर
5 आंकांक्षा 475 फतेहपुर
5 शिवम मोदनवाल 475 बलरामपुर
5 सुधा कुमारी गुप्ता 475 बलिया
* सभी विज्ञान