फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: दुर्दशा...जिन्हें देना है प्रैक्टिकल, वही साफ कर रहे लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हुईं। कुछ केंद्रों पर विद्यार्थी ही लैब की सफाई करते नजर आए। ज्यादातर विद्यालयों में परीक्षक ही नहीं पहुंचे। 251 में महज चार केद्रों पर परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेश में दो चरणों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में 25 से एक फरवरी तक परीक्षाएं हुईं। दूसरा चरण दो से नौ फरवरी तक है। इसके तहत पूर्वांचल के सात जिलों में शुक्रवार से परीक्षाएं शुरू हुईं। वाराणसी में पहले दिन सन्नाटा छाया रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि पहले दिन चार विद्यालयों में ही विज्ञान और गृहविज्ञान की परीक्षाएं हुईं।

सीसी कैमरे की निगरानी में कराने के हैं निर्देश
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं वायस रिकाॅर्डर युक्त सीसी कैमरे की निगरानी में कराने निर्देश दिए हैं। ताकि किसी तरह की समस्या होने पर जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें