फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 500 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगी प्री स्कूल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के 500 आंगनबाड़ी केंद्रों को गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) प्री स्कूल किट देगा। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने गेल के महाप्रबंधक के बीच समझौता किया। विकास भवन सभागार में बतौर मुख्य अतिथि महापौर वाराणसी अशोक तिवारी ने इसे नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने में मददगार बताया। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक से अधिक सीएसआर निधि आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि सीएसआर निधि से जनपद में 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, 1500 आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प, 715 केंद्रों पर प्री स्कूल किट, सेवापुरी, काशी विद्यापीठ, आराजी लाइन ब्लॉकों में मिलेट बार और बाकी विकास खंडों में रागी-पी नट लड्डू में सीएसआर फंड की मदद ली गई है। मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह, गेल के महाप्रबंधक सुशील कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें