एक अप्रैल तक हुआ मूल्यांकन: माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू कराया गया जो 1 अप्रैल तक चला। वाराणसी में मूल्यांकन के चार केंद्र बनाए गए थे।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित होंगे। बुधवार को इसकी जानकारी बोर्ड की ओर से जारी की गई। पूरी परीक्षा में कोई भी छात्र नकल करते नहीं पकड़ा गया। मूल्यांकन के तुरंत बाद ही नंबर ऑनलाइन बोर्ड की साइट पर चढ़ाए गए। इसी कारण परिणाम जल्दी जारी हो रहे हैं। - भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस