फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में पूजा के कपूर से लगी आग, तीन मंजिला मकान से लोगों ने चिल्लाकर मांगी मदद; पहुंचा दमकल दस्ता

Thu, 23 Apr 2026 02:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मकान में आग लगने की सूचना पाकर दशाश्वमेध पुलिस और दमकल विभाग की टीम माैके पर पहुंच गई। मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि पूजा की थाली में रखे कपूर से आग लगी थी।
विज्ञापन
हादसास्थल पर पहुंचने में दमकल टीम को हुई मशक्कत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई घाट के ऊपर स्थित एक तीन मंजिला मकान में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की वजह पूजा के दौरान कपूर की चिंगारी बताई जा रही है, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान में फैलने लगी। हालांकि समय रहते घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, मकान मालिक गोपाल साहनी सुबह ऊपरी मंजिल पर बने पूजा घर में आरती कर रहे थे। इसी दौरान कपूर की थाल से निकली चिंगारी पास लगे परदे में जा लगी, जिससे आग भड़क उठी। शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन कुछ ही देर में उसने तेजी से फैलकर कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें बढ़ती देख घर में मौजूद लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में सनसनी

मकान में करीब 12 लोग रहते हैं, जो किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण हालात काबू से बाहर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। संकरी गलियों के कारण दमकल को पहुंचने और आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मकान मालिक गोपाल साहनी ने बताया कि आग लगने से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण पूजा के दौरान हुई लापरवाही सामने आई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें